उज्जैन के एक घर में चार लोगों की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। घटना शहर के जानकी नगर इलाके की बताई जा रही है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इलाके को सील कर दिया है। मृतकों की पहचान मनोज राठौर, पत्नी ममता और दो बच्चे 12 वर्षीय लक्की व बेटी कनक के रुप में हुई है। शवों की जांच के बीच पुलिस ने बताया कि मामला जीवाजी थाना अंतर्गत महावीर कॉलोनी का है। ये परिवार किराए से रहता था। इसका किराया लगभग 1800 रुपए है। मृतक मनोज राठौर गढ़कालिका मंदिर के पास फूल सामग्री की रेड़ही लगाता था। पुलिस ने कहा कि इन मौतों का कारण स्पष्ट नहीं है. लेकिन, हालात आत्महत्या की ओर इशारा कर रहे हैं। क्योंकि, शवों के मुंह से झाग निकल रहा है।  पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मौके पर मिले सभी सबूतों को इकट्ठा कर जांच की जाएगी। परिवार 3 महीने पहले जयसिंहपुरा से यहां रहने आया था। 

मनोज पर था कर्ज
मोहल्ले में रहने वाले जितेंद्र सोलंकी ने बताया कि मनोज को जानने वाले कुछ लोग आए थे। उन्होंने कहा कि घर का दरवाजा नहीं खुल रहा है। देर तक दरवाजा खटखटाना के बाद जब घर के अंदर पहुंचे तो देखा कि उनकी पत्नी और बच्चों की मुहं से झाग निकल रहा था और मनोज फांसी पर झूल रहे थे। इसके बाद मकान मालिक को सूचना दी गई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। यह परिवार 3 महीने पहले जयसिंहपुर से 1800 रुपए प्रति माह के किराए पर रहने आया था। ममता की मौसी सुमित्रा शिंदे से मिली जानकारी के अनुसार ममता ने मनोज राठौर से 5 साल पहले शादी की थी। ममता की यह दूसरी शादी थी। ममता के दोनों बच्चे पहले पति से हैं। पहले पति से विवाद के बाद ममता अलग रहती थी। मनोज और ममता दोनों का घर आमने-सामने होने से दोनों में दोस्ती हो गई थी। सुमित्रा के मुताबिक मनोज पर काफी कर्ज भी था। कुल कर्ज कितना था यह तो पता नहीं लेकिन वह आए दिन रिश्तेदारों से पैसे मांगता था।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT

सार- दी फॉलोअप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *