मनिका: मनिका पुलिस ने हत्या के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर घटना में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लातेहार मंडलकारा भेज दिया।बताया जाता है कि बुधवार को शाम करीब 7:00 बजे मनिका पुलिस को सूचना मिली कि संनगरवा नर्सरी के पास एक युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही मनिका पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को गंभीरता से लेते हुए सघन जांच शुरू की।जांच के दौरान पुलिस ने घटना में संलिप्त संतु भुईया (उम्र लगभग 35 वर्ष), सोनी देवी (उम्र लगभग 32 वर्ष), जमुना उरांव (उम्र लगभग 20 वर्ष) तथा शंभू उरांव (उम्र लगभग 25 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। इसके बाद सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस ने आरोपियों के पास से एक आर-15 बाइक भी बरामद की है।
इस छापेमारी अभियान में मनिका थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास, सब इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार व सुमित कुमार सिंह, एएसआई मिश्रा मांझी व नरेंद्र प्रसाद सिंह समेत मनिका थाना के पुलिस बल के जवानों की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *