रांची झारखंड में लंबे समय से अटकी सूचना आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया का रास्ता साफ हो गया है। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राज्य सरकार की ओर से भेजे गए चार नामों वाले पैनल को मंजूरी दे दी है। सरकार ने जिन नामों को राज्यपाल की स्वीकृति के लिए भेजा था उन सभी चार उम्मीदवारों को हरी झंडी मिल गई है। स्वीकृत पैनल में अनुज कुमार सिन्हा, तनुज खत्री, अमूल नीरज खलखो और शिवपूजन पाठक के नाम शामिल हैं।राज्यपाल के प्रधान सचिव नितिन कुलकर्णी ने इस फैसले की औपचारिक जानकारी राज्य सरकार को भेज दी है। इसके साथ ही नियुक्ति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का रास्ता साफ हो गया है। अब कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग की ओर से इन चारों नामों को सूचना आयुक्त के रूप में नियुक्त करने की आधिकारिक अधिसूचना जारी की जाएगी। इसके बाद राज्य सूचना आयोग में खाली पड़े पदों को भरने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *