
पलामू । जिले के पांकी प्रखंड की करार पंचायत स्थित नादगाद गांव में 66 वर्षीय धनराज भुइयां की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। मंगलवार रात हुई इस वारदात के बाद गांव में दहशत और मातम का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार धनराज भुइयां की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई।सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए जांच शुरू कर दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है।घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोगों ने भी इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। ग्रामीणों का कहना है कि धनराज भुइयां सरल स्वभाव के व्यक्ति थे और उनकी हत्या ने पूरे गांव को झकझोर दिया है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करे।
https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz


