रांची । झारखंड में राज्यसभा चुनाव के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी के नामांकन पत्र पर आपत्ति दर्ज हुआ है। जिसके बाद उनके नामांकन को फिलहाल रोक दिया गया है। जानकारी के मुताबिक परिमल नाथवानी का नाम कुछ दस्तावेजों में “परिमल नाथवानी” लिखा गया है, जबकि कुछ अन्य दस्तावेजों में “नाथवानी परिमल” दर्ज है। इसी अंतर को आधार बनाते हुए उनके नामांकन पर आपत्ति दर्ज की गई है। इस मामले की सुनवाई विधानसभा के प्रभारी सचिव एवं रिटर्निंग ऑफिसर रंजीत कुमार के कार्यालय में जारी है। आपत्ति दर्ज होने के बाद परिमल नाथवानी खुद विधानसभा सचिवालय पहुंचकर अपना पक्ष रख रहे हैं। इस दौरान उनके साथ कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद हैं। रिटर्निंग ऑफिसर ने कहा है कि नामांकन से जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। मामले पर अंतिम फैसला बुधवार सुबह 11 बजे लिया जाएगा। उसी समय यह स्पष्ट होगा कि परिमल नाथवानी का नामांकन स्वीकार किया जाएगा या फिर उसे खारिज कर दिया जाएगा। फिलहाल, इस पूरे घटनाक्रम ने झारखंड राज्यसभा चुनाव की राजनीतिक सरगर्मी को और तेज कर दिया है । सभी की नजरें अब बुधवार के फैसले पर टिकी हुई हैं।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *