
रांची। नामकुम थाना क्षेत्र के पप्पू होटल के पास आराफात अपार्टमेंट स्थित एक दुकान के पास लगभग तीस वर्षीय शमशेर को गोली मारकर घायल कर दी गई है। घटना रात्रि 8:30 बजे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि शमशेर दुकान के पास खड़ा हुआ था तभी एक वाहन से दो लोग आये और उसमे बैठे एक युवक ने दो गोलियां चलाई जो एक गोली पेट पर और एक मुहं के आसपास कहीं पर लगी है। गोली लगने के बाद घटना स्थल पर वहां लोगों के भीड़ जुट गई और घायल अवस्था में शमशेर को उठाकर सदर अस्पताल ले जाया गया। जहाँ से चिकित्सकों ने रिम्स रेफर कर दिया। यहाँ एमरजेंसी में ईलाज शुरू किया गया लेकिन हालत गंभीर बताई जा रही है। गोली किन कारणों से मारी गई है यह खबर लिखने तक यह पता नहीं चल पाया है, लेकिन घायल शमशेर के पिता हाजी साउद आलम ने बताया कि हालत गंभीर था इसलिए सदर अस्पताल से हम लोग रिम्स ले कर आए हैं। उन्होंने आगे बताया कि बेटा कोई काम नहीं करता था हम लोगों के पास पैसे की कोई कमी नहीं है लेकिन जो लड़का मारा है उसके बारे में मैं लिखित दूंगा।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz





