रांची। नामकुम थाना क्षेत्र के पप्पू होटल के पास लगभग तीस वर्षीय शमशेर नामक युवक को गोली मारकर घायल कर दी गई है। घटना रात्रि 8:30 बजे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि शमशेर पप्पू होटल के पास खड़ा हुआ था तभी फोर व्हीलर आया और उसमे बैठे कुछ युवक ने दो गोलियां चलाई जो एक गोली पेट पर और एक कांधे के आसपास कहीं पर लगी है। गोली लगने के बाद घटना स्थल पर वहां लोगों के भीड़ जुट गई और घायल अवस्था में शमशेर को उठाकर सदर अस्पताल ले जाया गया। गोली किन कारणों से मारी गई है यह खबर लिखने तक यह पता नहीं चल पाया है, लेकिन घायल शमशेर के पिता हाजी साउद आलम ने बताया कि हालत गंभीर था इसलिए सदर अस्पताल से हम लोग रिम्स ले जा रहे हैं। वहीं आसपास के लोगों ने बताया कि फाइनेंस किए जाने वाली गाड़ियों का अगर कोई फाइनेंस नहीं दे पता था, तो उस गाड़ी का रिकवरी करने का भी काम शमशेर करता था , थाना प्रभारी राम नारायण बताया कि घटना घटी है गोली लगी है स्थिति का अभी तक पता नहीं चल पाया है। हम लोग छानबीन में जुटे हुए हैं। वहीं स्थानीय लोगों ने कहा कि यह ये दूसरी घटना है आज से छह साल पहले पप्पू होटल के पास ही एक युवक की हत्या कर दी गई थी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *