रांची: नामकुम थाना के हाजत में बंद एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर लिया और पूरे पुलिस महकमे में सनसनी फैल गई। दरअसल मामला यह है कि एक 12 वर्षीय बच्चे का अपहरण कर हत्या करने के एक मामले में एक व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लेकर हाजत में बंद करके रखा था। लेकिन गुरुवार की सुबह उसने फांसी लगा लिया। पुलिस ने मृतक जग़य मुंडा के शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। बताया गया है कि मृतक जगय मुंडा रूप से खूंटी जिला के साइको थाना क्षेत्र के कोल्हापूर्ति गांव का रहने वाला था। इसी गांव की रहने वाली एक महिला के साथ उसका अवैध संबंध था। दोनों में वर्तमान में नामकुम थाना क्षेत्र में रहता था। बताया जा रहा है कि उसे महिला के साथ रविवार को आरोपी का कुछ विवाद हो गया, जिसके बाद उसने उसके 12 वर्षीय बेटे रमेश हजाम का अपहरण कर उस बच्चे को रामगढ़ थाना के घाटो लेकर गया जहां पर बच्चों की हत्या कर उसे दफना दिया। इसके बाद पुलिस की टीम ने जगय मुंडा को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *