चैनपुर : चैनपुर थाना अंतर्गत ग्राम चेड़ाबार के निकट कोयल नदी में झाड़ी में छिपाया हुआ एक शव पाया गया था. जिसकी पहचान युगेश सिंह, पे०-कृष्णा सिंह, सा०- करचा, पोस्ट कण्डा थाना नावाबाजार, जिला पलामू के रुप में की गई थी, जो ग्राम चेड़ाबार के निवासी तिरधारी सिंह के दामाद थे। मृतक की पत्नी के लिखित आवेदन के आधार पर चैनपुर थाना कांड सं0-57/2026, दि0-01/03/2026, धारा-103(2)/238/3(5) BNS के अंतर्गत प्राअभि 1. शिव कुमार सिंह उर्फ शिवपुजन सिंह एवं अन्य पाँच अभियुक्तों के विरुद्ध दर्ज किया गया है। कांड के त्वरित उद्भेदन एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय, पलामू के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर अनुमंडल (श्री राजीव रंजन) के नेतृत्व में एक टीम गठन किया गया जिसमें पुलिस निरीक्षक, सदर अंचल एवं चैनपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं बल शामिल थे।छापेमारी के क्रम में कांड के प्राथमिकी अभियुक्त शिव कुमार सिंह उर्फ शिवपुजन सिंह एवं अप्राथमिकी अभियुक्त जय प्रकाश सिंह उर्फ हुड़िया को दिनांक-05.03.2026 को गिरफ्तार किया गया। जिनसे पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि दिनांक-27/02/2026 को रात्री करीब 20.30 बजे दोनों अभियुक्त अपने घर जा रहे थे। घर जाने के क्रम में ग्राम चेड़ाबार स्थित मुनेश्वर सिंह उर्फ बेला सिंह के घर के सामने बेल के पेड़ के नीचे मृतक युगेश सिंह नशे की हालात में बैठे हुए थे जिनसे दोनों अभियुक्तों द्वारा खर्चा करने के लिए पैसे की मांग किये जाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद ज्यादा बढ़ गया जिसके बाद दोनों अभियुक्तों के द्वारा सुगेश सिंह को कोयल नदी में ले जाकर फाईटर (पंच) से मार-मार कर एवं गला दबा कर हत्या कर शव को नदी में काशी के झाड़ी छिपा दिया। झगड़ा के दौरान खिंचातानी में मृतक का जीन्स एवं जूता खुल गया था जिसे अभियुक्तों के द्वारा नदी में ही छुपा दिया गया था तथा मृतक के पिड्डु बैग को भी नदी में छिपा दिया गया था।अभियुक्तों के निशानदेही पर मृतक का जूता एवं बैग तथा हत्या में प्रयुक्त लोहे का फाइटर (पंच) को बरामद कर विधिवत जप्त किया गया है। साथ ही मृतक के शव के पास से एक मोफलर एवं एक बाएं पैर का एक चप्पल बरामद हुआ है जिसे प्राथमिकी अभियुक्त शिव कुमार सिंह उर्फ शिवपुजन सिंह के द्वारा इसे अपना बताया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तः

  1. शिवपुजन सिंह उर्फ शिव कुमार सिंह, उम्र करीब 28 वर्ष, पिता- प्रताप सिंह, पता ग्राम-चेड़ाबार थाना-चैनपुर जिला-पलामू
  2. जय प्रकाश सिंह उर्फ हुड़िया, उम्र करीब 23 वर्ष, पिता- गोबिन्द सिंह, पता ग्राम-चेड़ाबार, थाना-चैनपुर जिला-पलामू

जप्त/बरामद प्रदर्शः

  1. एक लोहे का फाईटर (पंच)
  2. मृतक का पिड्डु बैग जिसमें बच्चा का कपड़ा एवं दवाई रखा हुआ
  3. मृतक का एक जोड़ा जुता

छापामारी दलः

  1. पु०नि० पूनम टोप्पो सदर अंचल
  2. पु०अ०नि० श्रीराम शर्मा, थाना प्रभारी चैनपुर थाना
  3. पु०अ०नि० बाबुलाल दुबे
  4. पु०अ०नि० छत्रधारी कुमार
  5. स०अ०नि० विक्रम तामसोय
  6. सशस्त्र बल चैनपुर थाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *