नई दिल्ली । बिहार-महाराष्ट्र समेत देश के कई राज्यों के राज्यपाल बदल गए हैं। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख और दिल्ली के एलजी भी बदल गए हैं। दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर विनय कुमार सक्सेना को लद्दाख का नया लेफ्टिनेंट गवर्नर बनाया गया है। तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली का नया एलजी बनाया गया। हिमाचल प्रदेश के गवर्नर शिव प्रताप शुक्ला को तेलंगाना का राज्यपाल बनाया गया। तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा को महाराष्ट्र का नया गवर्नर बनाया गया है। बिहार बीजेपी के सीनियर नेता नंद किशोर यादव को नागालैंड का गवर्नर बनाया गया है। लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन को बिहार का गवर्नर बनाया गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *