कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के दौरान रात करीब दो से तीन बजे के बीच देवी-देवताओं के लिए बनाए पंडाल में आग लग गई। इससे देवताओं के छह टेंट सहित कुल 13 टेंट और पांच दुकानें जलकर राख हो गईं।

आग बुझाते वक्त दो व्यक्ति लपटों की चपेट में आकर झुलस गए। इनका कुल्लू अस्पताल में उपचार चल रहा है। लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। कुछ देवी-देवताओं के सोने और चांदी के आभूषण भी जलने की बात सामने आ रही है। आग में देवी-देवताओं के कुछ वाद्य यंत्र भी जलकर राख हो गए हैं। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव कुल्लू के ढालपुर मैदान में चल रहा है।

1 thought on “अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के पंडाल में लगी आग, 13 टेंट और 5 दुकानें राख

  1. मुलताई में कुछ बैंक, कुछ शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बिना पार्किंग के संचालित हो रहे हैं, तथा कुछ लोगों ने पार्किंग के लिए जगह बहुत कम दी है। जो वाहन पार्किंग के लिए पर्याप्त नहीं है। इससे ग्राहको को वाहन खड़े करने में बहुत परेशानी होती है। आखिर बिना पार्किंग के बैंक कैसे संचालित हो रहे हैं। ये तो नियमों का उल्लघंन हो रहा है। सड़क किनारे वाहन खड़े करने से यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। कई बार दुर्घटना तक हो जाती है। सरकारी जमीन पर वाहन खड़े हो रहे हैं । जबकि जिस भवन मे बैंक संचालित होती है उसकी स्वयं की पार्किंग होना जरूरी है। मुलताई में संचालित सभी बैंकों की पार्किंग व्यवस्था की जांच होना चाहिए।
    कुछ बेसमेंट बिना अनुमति के बने हैं। कुछ व्यावसायिक भवनों के नक्शे बिना पार्किंग दिए पास हुए हैं। कुछ लोगों ने सरकारी जमीन पर पक्का अतिक्रमण कर लिया है। जांच होना चाहिए।
    नाम – रवि खवसे
    शहर – मुलताई
    जिला – बैतूल
    राज्य – मध्यप्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *