भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरमू मैदान पहुंच गये हैं। उससे पहले जब वह रांची एयरपोर्ट पहुंचे तो जेपी नड्डा का स्वागत करने खुद प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी एयरपोर्ट पहुंचे। बाबूलाल ने उन्हें सम्मान के साथ रिसीव किया। फिर दोनों कार्यक्रम स्थल यानी हरमू मैदान के लिए रवाना हुए। हरमू मैदान में गर्मजोशी से कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया है। भारतीय जनता पार्टी जिन्दाबाद के नारे से पूरा हरमू मैदान गूंजा रहा है। कार्यकर्ता जेपी नड्डा जिंदाबाद के जोरदार नारे लगा रहे हैं। मैदान में भारी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद हैं। राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने मंच से सभी को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा का स्वागत किया है। 

अर्जुन मुंडा ने किया स्वागत

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की धरती पर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का स्वागत है। इस संकल्प यात्रा के समापन समारोह में मैं सवा तीन करोड़ जनता की तरफ से जेपी नड्डा जी का आभार जताता हूं। आगे उन्होंने कहा कि  17 अगस्त से यह संकल्प यात्रा शुरू हुआ था। जो सफलता पूर्वक आज समाप्त हो चुका है। जिसे संबोधित करने जेपी नड्डा आए हैं यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है। वर्तमान सरकार राज्य की जनता के साथ धोखाधड़ी कर रही है। जिसे उखाड़ फेंकने का संकल्प लेकर बाबूलाल मरांडी ने यह यात्रा शुरू की थी, उन्होंने जन-जन से संवाद किया है और जाना है कि यहां की जनता इस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कितनी व्याकुल है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *