परवेज़ कुरैशी

रांची। रांची शहर के सबसे प्रसिद्ध फ्लाईओवर जो कांटा टोली से रांची रेलवे स्टेशन होते हुए मेकन तक जोड़ा गया है। रांची रेलवे स्टेशन स्थित पटेल चौक के पास जो पिलर है उस पिलर के ऊपर एक बिल्ली है जो काफी परेशान है और उसे बचाने वाला कोई नहीं है। आसपास के लोगों ने बताया कि पिछले चार – पांच दिनों से वह बिल्ली वहीं पर है , किसी ने कहा कि 5 दिन हो गया है। अब सोचने वाली यह बात है कि ऊंचाई में न वह उतर सकती है और न ही कोई उसे उतार सकता है। इतना ही नहीं बिल्ली को ना भोजन मिल रहा है ना पानी मिल रहा है और तेज धूप, गर्मी बहुत है । जैसे ही इसकी जानकारी प्रभात मंत्र संवाददाता परवेज कुरैशी को हुई वे उस घटना स्थल पर गए अपने साथी वरिष्ठ पत्रकार आकाश सिंह, वरिष्ठ पत्रकार मुकेश सिन्हा, रिक्की के साथ मिलकर बिल्ली को उतारने और का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली । तब इसकी जानकारी परवेज़ ने पथ निर्माण विभाग सचिव सुनील कुमार , रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री , नगर आयुक्त सुशांत गौरव को वीडियो भेज कर बिल्ली की मदद करने की गुहार लगाई है, जिस पर नगर आयुक्त सुशांत गौरव और जिला उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने सभी ने टीम भेजकर क्रेन की मदद से बिल्ली को निकलाने का प्रयास किया और बिल्ली जम्प लगा दी और सुरक्षित है। बता दें सूचना के दो घंटे बाद प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए बिल्ली को बचाया और दूध पिलाने की व्यवस्था कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *