
नई दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज प्रयागराज के महाकुंभ में संगम में डुबकी लगाने जा रही हैं। यह आयोजन भारतीय इतिहास में एक ऐतिहासिक घटना के रूप में याद किया जाएगा, क्योंकि वह डॉ. राजेंद्र प्रसाद के बाद महाकुंभ में स्नान करने वाली दूसरी राष्ट्रपति हैं। रविवार को जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, राष्ट्रपति मुर्मू प्रयागराज में आठ घंटे से अधिक समय बिताएंगी, इस दौरान वह कई धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों पर भी जाएंगी।राष्ट्रपति मुर्मू का कार्यक्रम सुबह करीब पौने दस बजे शुरू होगा। वह राजकीय विमान से बमरौली एयरपोर्ट पर पहुंचेंगी, जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनकी अगवानी करेंगे। इसके बाद वह हेलिकॉप्टर से अरैल स्थित डीपीएस हेलीपैड पर जाएंगी, जहां से वह कार द्वारा अरैल घाट पहुंचेंगी और फिर क्रूज के जरिए संगम तट पर जाएंगी। यहां वह पवित्र संगम में डुबकी लगाएंगी। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके साथ रहेंगे।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz
