इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आज यानि 28 अक्टूबर को लगेगा। आज शरद पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। जिस कारण शरद पूर्णिमा नहीं मनाई जाएगी। पंचांग के अनुसार ग्रहण रात 01 बजकर 06 मिनट से शुरू होगा जो देर रात 02 बजकर 22 मिनट पर खत्म होगा। कुल मिलाकर 1 घंटे और 16 मिनट का चंद्र ग्रहण लगेगा। जानकारों के अनुसार चंद्र ग्रहण लगने के 9 घंटे पहले ही सूतक लग जाता है। जिस कारण इस ग्रहण का सूतक शाम 04 बजकर 06 मिनट से शुरू हो जाएगा। बता दें कि यह ग्रहण भारत समेत श्रीलंका, नेपाल, बांग्लादेश, भूटान, ईरान, ईराक आदि अधिकांश देशों में स्पष्ट देखा जा सकेगा।

बाहर न रखें खीर
 शरद पूर्णिमा का हिंदू धर्म में बहुत ज्यादा महत्व है। शरद पूर्णिमा की रात माना जाता है कि चंद्रमा से निकलने वाली किरणें अमृत के समान मानी जाती हैं। यही वजह है कि इस दिन लोग खुले आसमान के नीचे खीर बनाकर रखते हैं। हालांकि इस बार शरद पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण की छाया पड़ने के कारण आसमान से अमृत नहीं बरसेगा।

सूतक काल के दौरान यह न करें

चंद्रग्रहण का सूतक ग्रहण से 9 घंटे पहले से प्रारंभ होता है। सूतक के दौरान पूजा पाठ, मूर्ति स्पर्श और खाने-पीने से भी परहेज किया जाता है। ज्योतिषियों के अनुसार ग्रहण अशुभ घड़ी होती है, इसलिए पूजा पाठ निषिद्ध होता है। लेकिन मानसिक जाप कर सकते हैं। सूतक के कारण मंदिर के कपाट भी बंद हो जाएंगे। वहीं इस दौरान बीमार बच्चे, वृद्ध और गर्भवती स्त्रित्त्यों को ग्रहण और सूतक काल में खाने की छूट है।

किन राशियों पर अधिक प्रभाव

इस ग्रहण का सर्वाधिक प्रभाव मेष राशि पर पड़ेगा। इसके अलावा वृष, कन्या और मकर राशि पर भी प्रभाव पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *