
रांची : बिहार-झारखंड प्लास्टिक सर्जरी संगठन झारखंड का वार्षिक सम्मेलन BJAPSICON-2023 नेपाल में 4 से 5 नवंबर तक आयोजित किया गया। इस आयोजन में देश के 100 से ऊपर प्लास्टिक सर्जन ने भाग लिया। झारखंड के प्रख्यात प्लास्टिक सर्जन डॉक्टर वीएसपी सिन्हा को सर्वसम्मानि से बीजेपीएसए का अध्यक्ष घोषित किया गया। डॉ. जीसी झा भूतपूर्व अध्यक्ष ने उन्हें सम्मानित किया।

झारखंड के युवा प्लास्टिक एवं माइक्रोवैस्कुलर सर्जन डॉक्टर विवेक गोस्वामी को कार्यकारी सदस्य चुना गया। झारखंड के लिए यह गर्व की बात है। इस सम्मेलन में एम्स पटना के प्लास्टिक सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ वीणा सिंह ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट पेश करते हुए आभार व्यक्त किया।आयोजन के सचिव डॉ. प्रणव कुमार, संयुक्त सचिव डॉक्टर विवेक गोस्वामी डॉ राजेश कुमार एवं डॉक्टर गौरव परोदिया ने प्लास्टिक एवं माइक्रोवैस्कुलर सर्जरी को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही।

देश के वरिष्ठ प्लास्टिक सर्जन डॉ राजेंद्र नेहेते, नासिक,डॉ अन्जना, डॉक्टर सुबोध सिंह, कोलकाता, डॉ रितेश पण्डा, एम्स बीबीएसआर ,डॉ. मिश्रा एससीबी कटक ने भाग लिया। बिहार एवं झारखंड के प्रख्यात प्लास्टिक सर्जन, डॉ. वीवी सिन्हा, डॉ. पी के वर्मा, डॉ. बीके शर्मा, डॉ.अशोक कुमार सिंह, डॉ. आर भारत डॉ एवं अन्य ने इस सम्मेलन को सफल बनाया।50 प्लास्टिक सर्जन ने भाग लियाl झारखंड के प्रसिद्ध प्लास्टिक सर्जन डॉ आर भरत को समाज में उनके अद्वितीय योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया..