रांची। बीते सप्ताह 23 अक्टूबर को अरगोड़ा थाना के नजदीक इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के पुराने मकान के पास से और एक डेढ़ साल का रुद्र बच्चा का अपहरण कर लिया गया था। इस मामले में रांची एसएसपी चंदन सिन्हा के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी और उसे टीम के द्वारा बच्चों को भी सकुशल बरामद कर लिया गया और संभवत महिला सहित पांच आरोपियों की भी गिरफ्तारी हुई है। बताया जा रहा था कि महेंद्र सिंह धोनी के नाम का झांसा देकर महिला से बच्चा छीन फरार हो गए थे अपराधी। इस संबंध में एसएसपी ने बताया कि बच्चे की बरामदगी हो गई है,कुछ देर में विस्तार से जानकारी दी जायेगी।

क्या है पूरा मामला?

जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के लीची बागान के पास रहने वाली मधु देवी नामक महिला को रांची के हरमू में कुछ लोगों ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी द्वारा मकान और पैसे देने का लालच देकर महिला को बुलाया था और जब वे आयी तो मां की गोद से ही दो लोगों ने उसके डेढ़ साल के बच्चे को छीना और फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज में सब कुछ है। अरगोड़ा थाना में बच्चे की मां द्वारा शिकायत दर्ज करवाई गयी थी। मधु देवी ने पुलिस को बताया कि 23 अक्टूबर दोपहर में वह अपनी पुत्री और डेढ़ साल के पुत्र रूद्र राज के साथ हिनू आइलेक्स के पास एक ठेले के पास मोमो खरीदकर बच्चों को खिला रही थी। इसी बीच एक बाइक पर महिला और पुरुष पहुंचे उन लोगों ने महिला से कहा कि धोनी हर गरीब को पांच हजार रुपए और एक मकान दे रहे हैं। गरीब महिला दोनों के झांसे में आ गयी और अपने आठ वर्षीय पुत्री को ठेले के पास छोड़कर डेढ़ साल के पुत्र को लेकर वह अपराधी की बाइक में बैठ गयी। इस बीच वो व्यक्ति मधु को लेकर हरमू बिजली ऑफिस के पास पहुंचा और महिला से कहा कि अभी मीटिंग चल रहा है यहीं पर रुको। अभियुक्त ने अपनी पत्नी को लाने की बात कहकर बाइक से चला गया। कुछ देर बाद उस शख्स ने अपनी पत्नी के साथ मौके पर पहुंचा और बच्चे को एक बिस्कुट खरीद कर दिया। इस दौरान मधु कुछ दूर में खड़ी थी। बच्चे को बिस्कुट खिलाने का बहाना बनाते हुए अभियुक्त के साथ आई महिला ने उसे गोद में लिया और फिर अचानक मौका देखकर दोनों बच्चे को लेकर फरार हो गया। इस दौरान महिला ने चिल्ला चिल्ला कर मदद भी मांगा लेकिन तब तक अपराधी फरार हो चुके थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *