2019 के वनडे वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के हाथों टीम इंडिया की दिल तोड़ने वाली हार पर कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है। हाल ही में बेंगलुरु में एक इवेंट में पहुंचे धोनी ने कहा कि भावनाओं पर नियंत्रण रख पाना मुश्किल होता है। खासतौर पर तब, जब आप एक करीबी मुकाबला हार जाएं। उन्होंने कहा कि अंदर से मेरी प्लानिंग पूरी हो जाती है। अब केवल आईपीएल खेल रहे एमएस धोनी ने कहा कि मेरे लिए वह भारत के लिए खेलने का आखिरी दिन था। मैंने भले ही रिटायरमेंट 1 साल बाद ली हो लेकिन सच यही है कि मैं उसी वक्त रिटायर हो गया था।

न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 रन से हारी थी टीम इंडिया 
बता दें क जुलाई 2019 में भारतीय टीम वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में करीबी मैच हार गई थी। न्यूजीलैंड के दिए 239 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 18 रन से मुकाबला गंवाया था। जीत की उम्मीद तब तक थी जब तक धोनी क्रीज पर थे। तब टीम इंडिया को तकरीबन 28 रन बनाने थे लेकिन एक शॉट पर दूसरा रन लेने के प्रयास में धोनी, शॉर्ट लेग पर खड़े मार्टिन गुप्टिल के सीधे थ्रो पर आउट हो गए थे। तब उन्हें मैदान से रोते हुए बाहर जाते देखा गया था। उस वर्ल्ड कप के समापन के कुछ दिनों बाद हार्दिक पांड्या ने एक टॉक शो में खुलासा किया था कि धोनी इस बात पर अफसोस कर रहे थे कि उन्होंने रन लेते समय डाइव क्यों नहीं लगाई। अमूमन, धोनी की पहचान विकेट के बीच तेज दौड़ने वाले खिलाड़ी की रही है। 

धोनी ने 15 अगस्त 2023 को लिया था संन्यास
वर्ल्ड कप के समापन के बाद टीम इंडिया ने अगले 1 साल तक तकरीबन आधा दर्जन सीरीज खेली। हर बार ऐसा लगा कि कैप्टन कूल वापसी करेंगे लेकिन 15 अगस्त 2020 को धोनी ने अपना रिटायरमेंट अनाउंस कर दिया। 

इंडियन प्रीमियर लीग में खेलते हैं महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी अब केवल इंडियन प्रीमियर लीग में खेलते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान हैं। धोनी ने यह भी कहा कि वह घुटनों का इलाज कराने के बाद अब बेहतर महसूस कर रहे हैं। डॉक्टरों ने कहा है कि नवंबर तक फील्ड पर उतरने लायक हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि अभी कम से कम 5 महीने का वक्त है। उम्मीद है कि धोनी फिर फील्ड पर दिखेंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *