पलामू (AGENCY)। डालटनगंज के छः मुहान पर आइसा ने सोमवार की शाम राष्ट्रीय प्रतिवाद के आह्वान पर प्रतिरोध दर्ज किया। बैनर और पोस्टर के साथ कार्यकर्ता नजर आए। इसमें प्रतिरोध सरीखे नारे लिखे गए थे। मौके पर नुक्कड़ सभा की गई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्याल में एबीवीपी की गुंडागर्दी लगातार बढ़ती जा रही है। विश्वविद्याल प्रशासन एवं केंद्र सरकार ने संघी गुंडे को पाल रखे हैं। भाजपा के गुंडाराज और बुलडोजर राज का नतीजा है कि एबीवीपी के गुंडे आइसा के कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव को हिसंक रूप से प्रभावित करना चाहते हैं।

भाजपा सरकार का वन नेशन वन इलेक्शन लाने का यही मकसद है कि चुनाव में सिर्फ एक दल रहे है। बाकी दलों को डरा धमकाकर, सरकारी तंत्रों एवं गुंडों का प्रयोग कर चुनावी राजनीति से उखड़ फेेंगे। उसी कड़ी में भाजपा का छात्र संगठन एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली विश्वविद्याल के छात्र संघ चुनाव में गुंडा गर्दी कर आइसा के कार्यकर्ताओं और नेताओं पर हमला कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *