
रांची। शुक्रवार देर रात झारखंड में आईएएस अधिकारियों का तबादला हो गया। रांची डीडीसी सौरभ कुमार भुवानिया खुंटी के डीसी बनाये गए। बता दे कि झारखंड सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा आईएएस के अधिकारियों की बड़े पैमाने पर तैनाती और तबादले की अधिसूचना जारी की है। इस फेरबदल में राज्य के कई जिलों के जिला डीसी बदल दिए गए हैं अधिसूचना में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जो अधिकारी वर्तमान में प्रभार रहित हैं, वे कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, रांची में अपना योगदान देंगे।
कौन आईएएस कहां पदस्थापित किए गए:
अनन्य मित्तल डीसी गढ़वा, उत्कर्ष गुप्ता: डीसी कोडरमा, राजीव रंजन: डीसी जमशेदपुर, संदीप कुमार: डीसी लातेहार, दिलेश्वर महतो: डीसी गुमला,मेधा भारद्वाज: डीसी पाकुड़, लोकेश मिश्रा: डीसी गोड्डा, शशि प्रकाश सिंह: डीसी देवघर, हेमन्त सती: डीसी हजारीबाग,मनीष कुमार: डीसी चाईबासा, ऋतुराज: डीसी रामगढ़, रवि आनंद: डीसी चतरा, दीपक कुमार दुबे: डीसी साहिबगंज, दिलीप प्रताप सिंह शेखावत: डीसी पलामू, सौरभ कुमार भुवानिया: डीसी खूंटी,संदीप कुमार मीणा: डीसी डीसी लोहरदगा, आलोक कुमार: डीसी जामताड़ा नियुक्त किये गए हैं।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz


