
निखिल राय को रांची कोतवाली के एएसपी और गौरव गोस्वामी को ग्रामीण एसपी रांची नियुक्त किया गया है। राजकुमार मेहता को एटीएस एसपी की कमान सौंपी गई है।
रांची। झारखंड पुलिस में बड़ा बदलाव हुआ है। कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों को बदल दिया गया है। कई अधिकारियों को नई पोस्टिंग के साथ-साथ महत्वपूर्ण अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
कौन कहा गए:
एडीजी सीआईडी मनोज कौशिक को मुख्यालय एडीजी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के एमडी पंकज कम्बोज को आईजी मानवाधिकार का अतिरिक्त प्रभार मिला है। आईजी निगरानी-सह-सुरक्षा नरेंद्र कुमार सिंह को पलामू में आईजी अभियान के साथ पलामू जोन के आईजी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। एटीएस एसपी ऋषभ कुमार झा को जेएपी-4 के साथ एसआईएसएफ कमांडेंट का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।
वहीं इन जिलों के एसपी बदले गए
निधि द्विवेदी को एसपी सरायकेला-खरसावां नियुक्त किया गया। आशुतोष शेखर को एसपी गढ़वा,
नाथू सिंह मीणा को एसपी बोकारो,
अनुदीप सिंह को एसपी पाकुड़ और
रांची ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर को एसपी देवघर बनाया गया है। मुकेश कुमार लुनायत को एसपी रामगढ़,
अनिमेष नैथानी को एसपी चतरा,
अमन कुमार को एसपी हजारीबाग की जिम्मेदारी दी गई है। कुमार शिवाशीष को एसपी कोडरमा, कपिल चौधरी को एसपी पलामू, शंभू कुमार सिंह को एसपी जामताड़ा, ऋषभ गर्ग को एसपी खूंटी, एस. मोहम्मद याकूब को ग्रामीण एसपी धनबाद, गौरव गोस्वामी को ग्रामीण एसपी रांची बनाया गया है।
शुभम कुमार खंडेवाल को ग्रामीण एसपी जमशेदपुर, ललित मीणा को सिटी एसपी जमशेदपुर की कमान सौंपी गई है।
आईजी में भी बड़ा बदलाव
शैलेंद्र कुमार सिन्हा को आईजी बोकारो,
क्रांति कुमार गेड़िदेशी को आईजी निगरानी-सह-सुरक्षा और
माइकलराज एस को आईजी रेल,
सुनील भास्कर को जेएपी आईजी,
आनंद प्रकाश को पुलिस मुख्यालय भेजा गया है।
प्रशांत आनंद (प्रतीक्षारत) को एसपी संचार एवं तकनीकी सेवा, सुमित कुमार अग्रवाल को एसपी विशेष शाखा,
अजय कुमार को एसपी एसीबी,
मनीष टोप्पो को एसपी एससीआरबी,
दीपक कुमार पांडेय को एआईजी-सह डीजी के विशेष सहायक,
दीपक कुमार शर्मा को एसपी अभियान बनाया गया है, अंजनी अंजन (जेएपी-5), रीष्मा रमेशन (जेएपी-9),
कुसुम पुनिया (जेएपी-8),
मूमल राजपुरोहित (रेल एसपी धनबाद),
दीपक कुमार (आईआरबी-1 जामताड़ा)
राजकुमार मेहता (एटीएस एसपी),
हरविंदर सिंह (एसपी विशेष शाखा)
वहीं, निखिल राय को रांची कोतवाली एएसपी, ऋषभ त्रिवेदी को एएसपी मुख्यालय-01, श्रुति को एसडीपीओ चैनपुर, प्रशिक्षणरत दिव्यांश शुक्ला को एसडीपीओ हुसैनाबाद, नागरगोजे शुभम भाउसाहेब को एसडीपीओ सिमरिया, राघवेंद्र शर्मा को एसडीपीओ पतरातू और सैयद मुस्तफा हासमी को एसडीपीओ चक्रधरपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz


