पलामू । पलामू के नए उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने निवर्तमान उपायुक्त समीरा एस से विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया. पद संभालते ही उन्होंने अपनी कार्ययोजना के बारे में बताते हुए कहा कि सरकार की लोक-कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और जिले की कानून-व्यवस्था को चाक-चौबंद रखना उनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी होगी. उन्होंने विकास कार्यों में गति लाने के साथ-साथ आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और एक पारदर्शी संवाद तंत्र स्थापित करने पर विशेष जोर दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *