
देवघर । जानकारी के अनुसार, रांची से साहिबगंज जा रही शीतल पेय कंपनी की फ्रिज लदी मालवाहक गाड़ी को रोककर लूटने के इरादे से चार अपराधी एमपी नंबर की फॉर्च्यूनर कार से पहुंचे थे। बदमाशों ने वाहन चालक के साथ मारपीट करते हुए लूटपाट शुरू ही की थी कि इसी दौरान एक अपराधी द्वारा चलाई गई गोली उसके ही साथी को जा लगी।गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से घबराए अन्य साथी उसे फॉर्च्यूनर में डालकर देवघर सदर अस्पताल पहुंचे और वहीं छोड़कर फरार हो गए। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इधर, घायल को अस्पताल पहुंचाने के बाद एक युवक दोबारा अस्पताल लौटा, जहां पहले से मौजूद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि पकड़ा गया युवक मृतक का रिश्तेदार है।मृतक की पहचान देवघर के रहने वाले 25 वर्षीय राजन लाल के रूप में हुई है, जो रिखिया इलाके के बिहाई का रहने वाला था, जो वर्तमान में नगर थाना क्षेत्र के नंदन पहाड़ इलाके में रहता था।लूट की इस वारताद के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाई और मोहनपुर, रिखिया, कुंडा, जसीडीह और टाउन थाना क्षेत्र में छापेमारी कर पांच लोगों को हिरासत में लिया है वहीं देर रात जसीडीह स्टेशन से एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है।


