रांची। 07/09/25 की रात्री को रातू थाना अंतर्गत ग्राम झखरा टाँड में अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मारकर एक व्यक्ति रवि कुमार , केरेडारी ,हजारीबाग की हत्या कर दी गई थी तथा एक दूसरा व्यक्ति बलमा ग्राम -झकरा टांड घायल हो गया था ।

Oplus_131072

इस मामले में पुलिस उप महानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा ने अपने टीम के साथ मिलकर जिसमें ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर सहित अन्य पुलिस कर्मियों ने घटना को करवाने में शामिल मुख्य साजिशकर्ता कुणाल कुमार , ग्राम -चकमे , थाना -बुड़मू तथा इसके साजिश में शामिल बबलू गोप, , ग्राम बन गाँव , लालमोहन कुमार , ग्राम -चकमे ,दोनों थाना बुड़मू एवं घटना को अंजाम देने वाले तीन शूटर 1, इमरोज़ अंसारी , ग्राम ढौठटोली ,थाना माण्डर, , श्रीचन्द प्रजापति, ग्राम चकमे , विजय महतो , ग्राम मुरुपिरी दोनों थाना बुड़मू को गिरफ्तार कर लिया गया है, साथ घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है । आगे की कार्रवाई जारी है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *