अनगड़ा । जोन्हा फॉल के समीप कोयनारडीह में राढ़ु नदी में डुबने से शनिवार की शाम एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान रांची बरियातू निवासी अर्णव मुंडा 26 के रूप में किया गया है. मामले में कोयनारडीह निवासी ग्रामीणों ने बताया कि संध्या 7 बजे के करीब दो परेशान युवको ने बताया कि उनका एक दोस्त नदी में डुब गया है, इसके बाद रामकिशोर बेदिया, श्रवण महतो, लालमोहन बेदिया, अशोक महतो सहित अन्य युवक वहां पहुंचे व नदी में छलांग लगाकर डुबे युवक का शव बाहर निकाला एवं घटना की सूचना अनगड़ा पुलिस को दिया, सूचना मिलने पर अनगड़ा थाना प्रभारी गौतम रजवार घटना स्थल पहुंचे व जांच शुरू किया. ग्रामीणों ने बताया कि दो बाइक पर सवार होकर तीन लोग शाम 5 बजे वहां पहुंचे थे, इसके बाद शराब पीने के बाद नदी के लोहरा पानी दह में नहाने चले गये, इसी दौरान अर्णव मुंडा गहरे पानी में चला गया जिससे वह डुब गया.

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *