लोहरदगा । झारखंड के लोहरदगा में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां भीषण सड़क हादसे में तीन सगे भाई-बहनों की मौत हो गई। भाई-बहन तेली धर्मशाला में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इस दौरान हादसा हो गया और तीनों की मौत हो गई। इस घटना के बाद मुआवजे को लेकर स्थानीय लोगों ने देर रात 2 बजे तक सड़क को जाम कर दिया। मामला लोहरदगा के मिशन चौक का है। शुक्रवार देर रात बरवाटोली के रहने वाली तीनों भाई-बहन एक शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इस दौरान रोहित और उनकी दो पहनें सपना और सृष्टि भी उनके साथ थीं। शादी में पहुंचने से पहले तीनों स्कूटी से फूल लेने के लिए गए थे। इस दौरान कृषि मार्केट के पास तेली धर्मशाला जाने के दौरान एक ट्रक ने उनको रौंद दिया। इस हादसे में तीनों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, तेली धर्मशाला जाने के दौरान जब तीनों भाई-बहन स्कूटी से मिशन चौक के पास पहुंचे, तभी सेन्हा की तरफ से आ रहे बॉक्साइट लदे एक ट्रक ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मारी। हादसा इतना भीषण था कि सपना और सृष्टि की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। रोहित को घायल अवस्था में इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया, लेकिन रांची ले जाने के दौरान रास्ते में ही रोहित ने भी दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने परिजनों के साथ मिलकर सड़क को जाम कर दिया और मुआवजे की मांग करने लगे। इस दौरान परिजनों ट्रक ड्राइवर की गिरफ्तारी के साथ ही शहर में बॉक्साइट ट्रकों पर नियंत्रण की भी मांग की है। सड़क जाम में नगर परिषद अध्यक्ष अिल उरांव के साथ ही वार्डर पार्षद कुमार अभिषेक और भाजपा जिला अध्यक्ष अजय पंकज के साथ कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *