
पलामू। जिले के मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत चरखी भट्ट बारालोटा इलाके में शनिवार सुबह जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के ठेकेदार सह कारोबारी संजय तिवारी उर्फ गुड्डू तिवारी को गोली मार दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, संजय तिवारी सुबह अपने घर के पास स्थित दुर्गा मंदिर में पूजा करने जा रहे थे। इसी दौरान उन पर फायरिंग की गई। आरोप है कि उनके भतीजे प्रीतम तिवारी ने गोली चलाई। गोली संजय तिवारी के सीने के नीचे लगी, जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच) पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz


