
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को पत्नी एवं गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ महाराष्ट्र के शिरडी पहुंचे। यहां उन्होंने प्रसिद्ध साईं बाबा मंदिर में दर्शन-पूजन कर बाबा का आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच साईं बाबा की विशेष पूजा-अर्चना एवं आरती में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने बाबा के चरणों में शीश नवाकर राज्य और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने साईं बाबा से झारखंड के सभी लोगों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की। उन्होंने कामना की कि राज्य का प्रत्येक नागरिक खुशहाल रहे और झारखंड विकास एवं प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहे।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz




