रांची। राज्यसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार और भाजपा समर्थित उम्मीदवार के रूप में एक बार फिर से परिमल नाथवानी को विजय प्राप्त हुई। वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा से उम्मीदवार रहे बैद्यनाथ राम को भी जीत हासिल हुई लेकिन कांग्रेस समर्थित प्रणव झा को हर का सामना करना पड़ा । क्योंकि तीन वोट अमान्य हो गए थे और क्रॉस वोटिंग के कारण भी परिमल नाथवाणी की जीत और कांग्रेस के हार हुई है। इसी के साथ यह भी तय हो गया कि आखिर ऐसा कौन विधायक थे , जिनका वोट अमान्य हुआ और किस विधायक ने क्रॉस वोटिंग की। अब सब एक दूसरे को शक की निगाह से देख रहे हैं । साथ ही यह भी सवाल खड़े हो गए कि आखिर झारखंड मुक्ति मोर्चा के पास 34 विधायक थे तो फिर महागठबंधन के कांग्रेस उम्मीदवार की हर कैसे हुई । राजद के चार और माले के दो विधायकों ने किन्हे वोट कर दिए और किन का वोट अमान्य हुआ या क्रॉस वोटिंग हुई , इन सब पर भी अब संसय बरकरार है । यहां यह भी सवाल उठ रहा है कि कहीं 16 विधायक जो कांग्रेस के हैं, उसमें से किसी ने तो खेला नहीं किया है। अब देखना यह होगा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा से कांग्रेस खुद को अलग करती है या फिर बीजेपी झारखंड मुक्ति मोर्चा के तरफ आकर्षित होती है यह आने वाले
समय बताएगा।

गहमागहमी में होता रहा मतदान

राज्यसभा चुनाव सुबह नौ बजे से समय पर शुरू हुआ। निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवाणी भी सुबह ही मतदान केंद्र पहुँच गये थे। एनडीए के सभी विधायक रेडिशन ब्लू से सीधे विधानसभा एक लग्जरी बस से पहुंचे थे, इस बस में जदयू के विधायक सरयू राय भी मौजूद थे। सभी ने मतदान किया। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भी मतदान किये। वहीं परिमल नाथवानी के बेटे धनराज नाथवानी विधानसभा पहुंचे थे। राज्यसभा चुनाव तीन उम्मीदवारों के बीच मतदान किया गया था।
जिसमें निर्दलीय भाजपा समर्थित परिमल नाथवानी, कांग्रेस के प्रणव झा और झामुमो के बैद्यनाथ राम शामिल थे। मतदान चार बजे समाप्त हुई । इसके बाद महागठबंधन के कांग्रेस के विधायक गण 11:30 मतदान करने पहुंचे थे। करीब 12:15 बजे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायकों के साथ मतदान करने पहुंचे, साथ में विधायक पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद थी। मंत्री सुदीव्य सोनू ने अंतिम में मतदान किये। उधर राजद के चारों विधायक चूड़ा दही खाने के बाद मतदान करने पहुंचे थे और माले के दो विधायक भी 12:30 बजे के बाद वोट देने पहुंचे थे । इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी और बेरमो विधायक अनूप सिंह, टुंडी विधायक जयराम महतो से बातचीत करते हुए नजर आए । जयराम महतो ने कहा कि बैद्यनाथ राम की जीत सुनिश्चित है, लेकिन दूसरे उम्मीदवार पर वे चुप थे, जिस पर कई तरह के मायने भी निकल जा रहे थे , लेकिन शाम पांच बजे मतगणना शुरू हुआ और तस्वीर साफ हो गई।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *