रांची। पंजाब नैशनल बैंक के प्रबंध निदेशक अशोक चन्द्र अपने राँची दौरे पर झारखंड सरकार के उच्चाधिकारियों से शिष्टाचार भेंट की। जिसमें वे प्रशांत कुमार, वित्त सचिव एवं राजेश शर्मा, सचिव, खाद्य एवं उपभोक्ता विभाग से शिष्टाचार भेंट की। जिसके बाद उन्होंने होटल रेडिसन ब्लू में उन्होंने बैंक के मौजूदा एवं भावी सम्मानित ग्राहकों से मुलाक़ात की तथा उनकी समस्याओं को सुना। साथ ही उन्होंने बैंकिंग सेवाओं को और बेहतर बनाने का सुझाव मांगा।फिर उन्होंने झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा एवं सचिव अमित अग्रवाल एवं अन्य प्रतिनिधियों से व्यवसायिक मुलाक़ात की तथा उनसे विभिन्न मुद्दे पर चर्चा की।इसके साथ उन्होंने मीडिया को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने पीएनबी द्वारा विभिन्न उत्पादों एवं विभिन्न स्तर पर किये जाने वाले कार्य की जानकारी दी।अपने दौरे के अंत में उन्होंने रांची मंडल के सभी स्टाफ सदस्यों को टाउन हॉल मीटिंग में संबोधित किया तथा सभी को बैंक की अपेक्षाओं तथा बैंकिंग के बदलते दौर की जानकारी दी ।सभी स्टाफ को संबोधित करते हुए उन्होंने ग्राहक सेवा को बेहतर बनाने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *