
रांची। राज्य सरकार ने दो आइएएस अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण और पदस्थापन किया है. इसमें रंजीत कुमार लाल जो प्रबंध निदेशक, झारखण्ड ऊर्जा उत्पादन निगम लिमिटेड के पद पर पदस्थापित थे, उन्हें नगर आयुक्त, मेदिनीनगर नगर निगम की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं अनुमण्डल पदाधिकारी, मेदिनीनगर सदर (पलामू) के पद पर पदस्थापित सुलोचना मीना को नगर आयुक्त, देवघर नगर निगम के पद पर तैनात किया गया है. कार्मिक ने इसका आदेश जारी कर दिया।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz



