
रांची। राजधानी में नशा का अवैध धंधा ब्राउन शुगर, अफीम, गांजा आदि का सप्लाई, चेन स्नेचिंग, लूट, छीनताई, गृहभेदन, अवैध हथियार, फायरिंग, हत्या, बच्चों का लापता होना, महिला छेडखानी, दुष्कर्म अन्य अपराधिक घटनाओं पर रोकथाम एवं
ट्रैफिक नियमों का उल्लघंन, फुटपाथ पर अतिक्रमण करने सहित कई छोटी बड़ी घटनाओं ने वरीय पुलिस राकेश रंजन की चिंता बढ़ा दी है। इन सब अपराधों पर नकेल कसने के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक, ने पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक नगर पारस राणा, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण गौरव गोस्वामी, पुलिस अधीक्षक यातायात राकेश सिंह, सभी पुलिस उपाधीक्षक, थाना प्रभारियों तथा यातायात पुलिस पदाधिकारियों के साथ अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था संधारण, यातायात नियंत्रण संबंधी कार्य एवं लंबित मामलों की समीक्षा को लेकर देर रात एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना प्रभारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को सख्त और आवश्यक निर्देश दिए हैं। एक टूक में कहा है कि अपने अपने थाना क्षेत्र में अपराध और अपराधियों पर कंट्रोल करें जरुरत पड़े तो गिरफ्तार कर तुरंत जेल भेजे।
आवश्यक निर्देश दिए हैं।
- थाना स्तर पर नियमित रूप से आम जनता से संवाद स्थापित करते हुए जनसहयोग को बढ़ावा दिया जाए तथा पुलिस-पब्लिक संबंधों को और सुदृढ़ किया जाए।
- अपराधियों, असामाजिक तत्वों एवं जेल से बाहर आए अपराधियों का सत्यापन कर उनकी गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जाए।
- निगरानी (Surveillance) एवं डोजियर (Dossier) प्रस्तावों में तेजी लाते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
- चरित्र सत्यापन, पासपोर्ट सत्यापन, मोबाइल एवं बैग गुम होने से संबंधित मामलों का त्वरित निष्पादन किया जाए।
- थाना स्तर पर नियमित बैठक आयोजित कर लंबित मामलों की समीक्षा की जाए तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।
- चेन स्नैचिंग, अवैध हथियार, मादक पदार्थ (NDPS), चोरी, गृह भेदन एवं अन्य संगठित अपराधों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की जाए।
- सभी पुलिस उपाधीक्षक अपने-अपने क्षेत्र में पुलिस की नियमित गश्ती (Routine Patrolling) एवं अन्य कार्यों की सतत निगरानी एवं पर्यवेक्षण करेंगे।
- अपराध नियंत्रण के लिए निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप प्रत्येक थाना क्षेत्र में अपराधियों की पहचान कर उनके विरुद्ध निरोधात्मक एवं विधिसम्मत कार्रवाई की जाए।
- रात्रिकालीन गश्ती को और प्रभावी बनाते हुए पुलिस पदाधिकारी रात्रि में क्षेत्र भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे।
- पॉक्सो (POCSO) मामलों की नियमित समीक्षा कर अनुसंधान में तेजी लाई जाए तथा पीड़ितों को न्याय दिलाने हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
- गुमशुदा व्यक्तियों एवं बच्चों से संबंधित मामलों की विशेष समीक्षा कर त्वरित बरामदगी एवं ट्रेसिंग के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।
- लंबित वारंट, कुर्की-जब्ती, जमानत एवं अन्य न्यायालयीय प्रक्रियाओं का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।वरीय पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिया कि अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था संधारण एवं जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी पुलिस पदाधिकारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण तत्परता, संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ करें |


