रांची : सेरेमिक टाइल्स एवं बिल्डिंग सॉल्यूशन्स के क्षेत्र में भारत के सबसे विश्वसनीय ब्रांड्स में से एक सोमानी सेरेमिक्स लिमिटेड ने रांची, झारखंड में अपने सोमानी स्टूडियो का उद्घाटन किया है। विष्णु एंटरप्राइज़ेज़ द्वारा संचालित इस प्रीमियम स्टूडियो को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि यह तकनीकी इनोवेशन एवं कलात्मक कारीगरी पर ध्यान केंद्रित करते हुए सोमानी के सबसे लक्ज़री कलेक्शन पेश करेगा।शोरूम का उद्घाटन सोमानी सेरेमिक्स लिमिटेड के सीईओ श्री अमित सहाय ने किया। उन्होंने कहा, ‘‘सोमानी पिछले पांच दशकों से डिज़ाइन एवं इनोवेशन में अग्रणी है। रांची, झारखंड में पूर्वी भारत के इस स्टूडियो के खुलने से ग्राहक एक बेहतर स्पेस में हमारे शानदार कलेक्शन्स का अनुभव कर सकेंगे। यह स्टूडियो झारखंड की बढ़ती ज़रूरतों को पूरा करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है, और ग्राहकों को सोच-समझ कर अपनी पसंद के प्रोडक्ट खरीदने में मदद करेगा।’’17 पी कोकर, भारत पेट्रोलियम के सामने, रांची, झारखंड में स्थित यह स्टूडियो 13,000 वर्गफीट क्षेत्रफल में फैला हुआ है। स्टूडियो में सोमानी के प्रीमियम टाइल्स को दर्शाया गया है, जिसमें आधुनिक लार्ज फॉर्मेट, कवरस्टोन स्लैब्स और रिगालिया कलेक्शन शामिल हैं। इसके अलावा इटालमार्मी, कोलाराटो, पोर्टो और सेडीमेंटो जैसे अन्य प्रीमियम कलेक्शन भी प्रदर्शित किए गए हैं, जो स्टूडियो के आकर्षण को कई गुना बढ़ा देते हैं। साथ ही ईज़ी फिक्स सेक्शन भी है, जहां इंस्टॉलेशन संबंधी जरूरतों के लिए टाइल एडहेसिव और ग्राउट सॉल्यूशंस उपलब्ध हैं।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *