
प्रभात मंत्र संवाददाता
बड़कागांव: एनटीपीसी बादम कोल खनन परियोजना के एमडीओ कंपनी, बीजीआर के अंबाजीत कोनी मोड, में संचालित पोर्टा कैबिन कैंप में तोड़फोड़ मामले में बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चंद घंटे के अंदर गोंदलपुरा गांव निवासी विकास कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कार्रवाई के पश्चात थाना प्रभारी ने विकास को न्यायिक हिरासत में हजारीबाग भेज दिया। थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने कहा कि बीजीआर पोर्टा कैबिन कैंप में तोड़फोड़ एवं क्षतिग्रस्त करने मामले में जो भी कसूरवार हैं, आरोपी हैं सभी को एक कर चिन्हित किया जा रहा है किसी को बख्सा नहीं जाएगा।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz


