
मेदिनीनगर । शहर थाना क्षेत्र के रेडमा ओवरब्रिज पर सोमवार देर रात तेज रफ्तार बाइक के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा जाने से उस पर सवार चार युवक घायल हो गए। घायलों को तत्काल मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो युवकों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के गर्दा गांव निवासी सकेंद्र कुमार, कुश कुमार पासवान, सोनू चंद्रवंशी और राजन राम के रूप में हुई है। बताया गया कि सभी युवक एक ही बाइक पर सवार होकर जन्मदिन समारोह में शामिल होने के बाद डालटनगंज रेलवे स्टेशन की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रेडमा ओवरब्रिज पर बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz


