
रांची। भाजपा झारखंड में अपने संगठनात्मक ढांचे को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए नयी टीम की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की सहमति से पार्टी के प्रदेश प्रवक्ताओं, मीडिया और सोशल मीडिया टीम की नयी सूची आधिकारिक रूप से जारी कर दी गयी है। इस नयी सूची के अनुसार, वरिष्ठ नेता प्रतुल शाहदेव को भाजपा का मुख्य प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।इसके साथ ही प्रदेश प्रवक्ता के रूप में प्रदीप सिन्हा, अजय साह, रामाकांत महतो, अमय सिंह, अमित मंडल, अविनेश कुमार, संदीप वर्मा, रविनाथ किशोर, रणधीर सिंह, दीनदयाल वर्णवाल,
दिनेश विलियम मरांडी, आरती कुजूर, रफिया नाज, अशोक बड़ाइक, केके गुप्ता, मृत्युंजय शर्मा, प्रकाश सिंह और शोभा यादव को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गयी है।
योगेंद्र प्रताप सिंह को नया मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है
योगेंद्र प्रताप सिंह को नया मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि अजय राय, सतीश सिन्हा, मो. तारिक इमरान, नीरज सिंह और सूरज नाथ शाहदेव को प्रदेश मीडिया टीम में सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
डिजिटल मोर्चे
इसके अतिरिक्त, डिजिटल मोर्चे पर पार्टी की उपस्थिति को धार देने के लिए सोशल मीडिया विभाग का भी पुनर्गठन किया गया है। राहुल अवस्थी को प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक की कमान सौंपी गयी है। उनके साथ काम करने के लिए रजनीश कुमार पांडेय, राहुल शाहदेव और प्रिया करमाली को सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गयी है।


