रांची। राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा जहां रेडिसन ब्लू में अपने विधायकों के साथ नजर बंद हो गए हैं, तो वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने महागठबंधन के राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस से उम्मीदवार प्रणव झा और झारखंड मुक्ति मोर्चा से वैद्यनाथ राम की जीत सुनिश्चित कराने के लिए अपने आवासीय कार्यालय में झारखंड मुक्ति मोर्चा के सभी विधायकों के साथ बैठक कर रहे हैं । इस बैठक में म महागठबंधन के सभी मंत्री , विधायक गण मौजूद हैं और इस बैठक के बाद रात्रि भोज की भी व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जिस तरह से मोर्चा संभाले हुए हैं, इससे स्पष्ट होता है कि इस बार झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में दोनों सीटें राज्य सभा के लिए जीती जाएगी । वहीं पहली बार ऐसा होगा जब भाजपा के समर्थित उम्मीदवार परिमल नाथवानी जैसे शख्सियत को फिलहाल मशक्कत करनी पड़ रही है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *