
रांची। नगड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत धार्मिक ओर आस्था के प्रतीक आदिवासी परंपरा के वर्षों से चली आ रही प्रथा को अक्षुण रखने के लिए नगड़ी में भव्य मंडा पूजा का आयोजन किया गया था। इस पूजा में बड़े तादाद में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। मौके पर पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय -2 अजय आर्यन देर रात मौके पर मौजूद रहे और विधि- व्यवस्था की समीक्षा की तथा उपस्थित श्रद्धालुओं को नशामुक्ति के संबंध में जागरूक किया गया। पुलिस उपाधीक्षक कहा कि ये आस्था के प्रतीक है इसका सम्मान हम सभी करते हैं। साथ ही आप सभी से अनुरोध है कि राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्त अभियान को सफल बनाने में आप सब भी अपना योगदान जरूर दें।


