रांची । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ऑफिस पर पेट्रोल बम फेंकने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. इस मामले के एक आरोपी सैफ को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी है. फिलहाल उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है. जानकारी के मुताबिक RSS कार्यालय पर हुए हमले के बाद पुलिस ने सैफ समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था. लेकिन सैफ कोतवाली थाना की हाजत से खिड़की तोड़कर फरार हो गया था. उसके भागने की पूरी घटना थाना में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है. आरोपी के फरार होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था और उसकी तलाश के लिए कई टीमों का गठन किया गया था. पुलिस को सूचना मिली कि सैफ बस से भागने की कोशिश कर रहा है. इसके बाद मांडर टोल के पास पुलिस ने उसे दोबारा दबोच लिया. पुलिस उसे अपने साथ लेकर लौट रही थी. इसी दौरान आरोपी ने फिर से भागने की कोशिश की. बताया जा रहा है कि उसने पुलिसकर्मियों का हथियार छीनने का प्रयास किया और मौके से फरार होने की कोशिश की. पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की. लेकिन जब वह नहीं रुका तो जवाबी कार्रवाई की गई. इस दौरान सैफ के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया. इसके बाद पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है. इस मामले में अमन अंसारी और सायन खान नाम के दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है. उनसे भी पूछताछ जारी है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *