रांची। देर रात आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला करने वाले को पुलिस ने बुधवार को शाम कोडरमा गया रेलवे मार्ग से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार होने के बाद कोतवाली थाना के हाजत में रखा गया था। यहाँ से अचानक गुरुवार को दोपहर में फरार हो गया। इसके बाद पुलिस उसका पीछा किया और मां डर थाना क्षेत्र में अभियुक्त ने पुलिस पर ही उग्र होकर हमलावर हो गया जिसपर पुलिस ने आत्मरक्षात के पुलिस को गोली चलानी पड़ी और जिसमें उक्त अभियुक्त को गोली लगने की बात सामने आ रही है। सूचना है कि दोपहर यह घटना उस समय हुई जब पेट्रोल बम से हमला करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोतवाली हाजत में रखा था। इसी दौरान गिरफ्तार आरोपी हाजत से फरार हो गया। पुलिस ने उसे पकड़ने का प्रयास किया उसने एक पुलिसवाले का हथियार छीनकर फायरिंग शुरू कर दी इसके बाद पुलिस के द्वारा आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की गई जिसमें एक आरोपी को गोली लगी है। फिलहाल उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हलांकि पुलिस ने इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *