रांची। पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) रांची गौरव गोस्वामी , वरीय पुलिस उपाधीक्षक( मुo) प्रथम, रांची अमर पांडेय के द्वारा शारदा ग्लोबल स्कूल, बुकरू कांके में निषिद्ध मादक पदार्थों के सेवन, ख़रीद बिक्री के विरुद्ध झारखंड सरकार की मुहिम को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया एवं उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित किया गया।मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव एवं दंडनीय प्रावधान के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। साथ ही निषिद्ध मादक पदार्थों के ख़रीद बिक्री, भंडारण के रोकथाम हेतु सरकार नई नीति एवं उसमे घोषित इनाम के संबंध में भी अवगत किया गया। इसके साथ ही साथ सड़क पर सुरक्षित आवागमन हेतु ट्रैफिक नियमों के बारे में बताते हुए उनके अनुपालन के संबंध में भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को मादक पदार्थ के सेवन ना करने एवं लोगों को जागरूक करने के संबंध में में शपथ दिलायी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *