
रांची। हाल के दिनों में ग्रामीण और किसानों की गाय और बकरी चोरी होने से वे परेशान हैं और चोरों के प्रति आक्रोशित नजर आ रहें हैं, बार बार चोरी की शिकायत स्थानीय थाना में करने के बाद भी चोरों में डर भय नहीं है। इसके बाद रविवार 7 सितम्बर 2025 को रांची जिले के नामकुम और टाटीसिलवे क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से हो रही बकरी और गाय चोरी से लोग परेशान थे और चोर की तलाश में जुटे थे। तभी नामकुम थाना क्षेत्र के पलांडू गांव के ग्रामीणों ने बकरी चोरी कर भाग रहे कार सवार तीन चोरों को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी, लेकिन किस्मत अच्छी थी कि पुलिस मौके पर पहुँच गई और तीनों चोरों को थाना ले आई। पकड़े गए चोरों में विक्की उर्फ मोहम्मद दिलशाद, अशफ कुरैशी दोनों लोअर बाजार थाना क्षेत्र के कांटाटोली का रहने वाला है और एक गुमला निवासी मोहम्मद राजा शामिल हैं। पुलिस ने चोरी में इस्तेमाल करनेवाले जेएच 01एएच7679 आइटेन को भी जब्त कर लिया है। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि क्षेत्र से आए दिन बकरी और गाय की चोरी हो रही थी, इसे लेकर ग्रामीण परेशान थे, रविवार की दोपहर कार से तीनों चोर पलांडू गांव पहुंचे एवं एक बकरी को पकड़कर कार में रख दिया। पास में बकरी के मेमने को एक युवक ब्रेड का लालच देकर अपने पास बुलाने लगा, ब्रेड में नशा की दवा मिला कर देता था, ताकि बकरी भागे नहीं, तभी एक बच्चे ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दे दी, परिजन बाहर निकले तो तीनों कार (जेएच 01एएच7679) से भागने लगे, सभी ने शोर मचाया एवं अन्य लोगों को मोबाइल से सूचना दी, इसके बाद गोलबंद ग्रामीणों ने सभी मुख्य रास्तों को घेर लिया। पलांडू मडई के पास ग्रामीणों को देख कार चालक ने ग्रामीणों पर कार चढ़ाने का भी प्रयास किया लेकिन ट्रैक्टर लगाकर उन्हें रोका गया, तीनों कार छोड़कर भागने लगे तो खदेड़कर उन्हें पकड़ा गया एवं पुलिस को सौंप दिया। मामले में ललिता केशरियार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। बता दे कि
सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को सौंपने को कहा तो ग्रामीण उग्र हो गए और पुलिस से ही बहस करने लगे। ग्रामीणों का कहना था कि लगातार हो रही चोरी पर अंकुश लगाने में पुलिस विफल रही, जब ग्रामीणों ने चोरों को पकड़ा तो उन्हें छुड़ाने आई है। विरोध में ग्रामीणों ने रांची-जमशेदपुर मुख्य सड़क पर जाम कर दिया, मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने सभी को समझाकर शांत कराया एवं कार और तीनों चोरों को थाने ले गए। बता दे कि फरवरी में पतरातू क्षेत्र में आसफ कुरैशी की बकरी चोरी करते वीडियो वायरल हुआ था। इस तरह गाय, बकरी चोरी की घटनाए लगातार हो रही है दो महीने पहले भी सुखदेव नगर थाना से दो युवकों को और लापुंग में भी दो युवकों को महंगे कार में बकरी चोरी करते पकड़ा गया था। इस तरह की घटनाओं में किसी दिन बकरी व्यापारी के साथ धोखा हो सकता है, इसलिए इस तरह की चोरी में संलिप्त चोर और इसके भाई, पिता का समाजिक बहिष्कार किया जाना चाहिए।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT



