शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का करें सहयोग, अफवाहो पर न दें ध्यान: पुलिस निरीक्षक


कैरो (लोहरदगा):-मुहर्रम मेला 2026 को लेकर 20 जून शनिवार को कैरो थाना परिसर में अंचलाधिकारी कुमारी शिला उरांव की अध्यक्षता व पुलिस निरीक्षक चन्द्रशेखर आजाद ,थाना प्रभारी कुंदन कुमार रवानी की उपस्थिति में प्रखण्ड स्तरीय शान्ति समिति की बैठक हुई।
मौके पर उपस्थित विभिन्न मुहर्रम कमिटी,मेला आयोजन समिति व समाज के गण्यमान्य लोगों से मुहर्रम मेला के अवसर पर निकाली जाने वाले जुलूस व उनके मार्ग व थाना क्षेत्र में लगने वाले मेला के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की करते हुए सरकार के द्वारा जारी की गई गाइडलाइन का विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए पालन करने की बात कही गई.मौके पर पुलिस निरीक्षक चन्द्रशेखर आजाद ने कहा कि पर्व त्योहार शांतिपूर्वक मनाए किसी प्रकार के अफवाह न फैलाएं और न ही पर ध्यान दें किसी प्रकार के अनहोनी होने पर प्रशासन को सूचित करें कानून को अपने हाथों में लेने का भूल न करें शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखी जायेगी.अंचलाधिकारी कुमारी शिला उरांव ने कहा कि जुलुस अपने पुराने निर्धारित मार्गो से गुजारें।सभी का ख्याल रखते हुए आयोजन को शनतिपर्वक सफल बनायें।
थाना प्रभारी कुंदन कुमार रवानी ने कहा कि सरकार के गाइडलाइन का पालन करते हुए आपसी प्रेम सौहार्द के साथ पर्व त्योहार मनाएं नशापान से दूर रहें,शांति व्यवस्था बनाये रखने में प्रसाशन का सहयोग करें।मौके पर एस आई रंजन कुमार,दिलीप सिंह,पंचानन्द गोप,पंचायत समिति सदस्य मधुलिका रानी,नाजिर आलम खान,शरत कुमार विद्यार्थी,विशेश्वर प्रसाद दीन, अनिल पांडेय,बजरंग उरांव, मोजाहिर अंसारी,जोरावर खान,मुस्लिम अंसारी,इम्तियाज अंसारी,अख्तर अंसारी, मो सजाद, मुसरिल खान,रकीब खान,मोजावर नसीम अंसारी, जलाल खान आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *