October 16, 2024

परवेज कुरैशी

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की महत्वकांक्षी योजनाओं में शामिल मुख्यमंत्री ऊर्जा खुशहाली योजना बिजली बिल बकाया माफी जिनका हुआ उसे मिलेगा सम्मान। दरअसल बिजली विभाग ने निर्णय लिया है कि विद्युत आपूर्ति अंचल रांची अंतर्गत मुख्यमंत्री ऊर्जा खुशहाली योजना बिजली बिल बकाया माफी योजना के तहत लाभान्वित उपभोक्ताओं के लिए विशेष शिविर लगाया जा रहा है। इस शिविर में वैसे लाभुक जिनका बिजली बिल माफ कर दिया गया है, उसे अब बिजली विभाग द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। यह शिविर रांची जिला अंतर्गत विभिन्न बिजली विभाग एवं प्रखंड कार्यालय व क्षेत्रों में 3 अक्टूबर से लेकर 5 अक्टूबर तक लगाई जा रही है। जिसमें शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र को शामिल किया गया है। मुख्य रूप से विद्युत आपूर्ति प्रमंडल अंतर्गत विद्युत आपूर्ति प्रमंडल रांची पूर्वी 3 अक्टूबर को टाटीसिल्वे मैदान , इरबा मैदान, एसडीएम बुंडू , 4 अक्टूबर को सिल्ली ओरमांझी, तमाड पंचायत भवन, 5 अक्टूबर को सोनाहातु प्रखंड कार्यालय, अड़की प्रखंड कार्यालय, विद्युत शक्ति उप केंद्र सिकदरी, राजकीय मध्य विद्यालय बूटी, वहीं विद्युत आपूर्ति प्रमंडल रांची केंद्र में 3 अक्टूबर को सैनिक मार्केट , 4 अक्टूबर को विद्युत शक्ति केंद्र हरमू, 5 अक्टूबर को विद्युत शक्ति उपेंद्र पुनदाग , 3 अक्टूबर को कांके प्रखंड, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल न्यू कैपिटल में 4 अक्टूबर को विद्युत शक्ति उप केंद्र पिठोरिया , 5 अक्टूबर को बैंक मोड़ ठाकुरगांव, 5 अक्टूबर को विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल परिसर अपर बाजार, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल रांची पश्चिम में 3 अक्टूबर लापूंग प्रखंड कार्यालय , बुढमू पंचायत भवन, मनातू पंचायत, 4 अक्टूबर को विद्युत शक्ति उप केंद्र चान्हों, बेड़ों प्रखंड, सुनडिल पंचायत, 5 अक्टूबर को इटकी, मुरमा पंचायत , विद्युत आपूर्ति प्रमंडल तुपुदाना, 5 अक्टूबर को विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल कार्यालय डोरंडा , विद्युत आपूर्ति प्रमंडल कोकर, अंतर्गत तीन अक्टूबर को नामकुम ब्लॉक, 4 अक्टूबर को विद्युत आपूर्ति शाखा कांटा टोली, 6 अक्टूबर को विद्युत शक्ति उप केंद्र बरियातू पानी टंकी कार्यालय के पास, और विद्युत आपूर्ति प्रमंडल खूंटी, 4 अक्टूबर को तोरपा और 5 अक्टूबर को अड़की ब्लॉक में शिविर लगाकर प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

246.24 करोड़ राशि माफ किया गया है:

मुख्यमंत्री ऊर्जा खुशहाली योजना बिजली बिल बकाया माफी योजना के तहत जिन लोगों का बिल माफ किया गया, उनकी सूची कुछ इस प्रकार है। रांची पूर्वी में 108105 लाभुकों का बिल माफ किया गया है 74.32 करोड़, डोरंडा 24570 लाभूकों को में 12.53 करोड़, रांची पश्चिम में 106187 लाभूकों में 113.89 करोड़ राशि, न्यू कैपिटल 27378 लाभूकों में 28.60 करोड़, रांची केंद्रीय 14872 लाभूकों में 8.35 करोड़, कोकर 22225 लाभूकों में 8.5 करोड़, रांची जिला में कुल लाभुकों की संख्या 303337 जिसमें 246.24 करोड़ राशि माफ किया गया है । खूंटी जिला में 67659 लाभूकों के बीच 53.99 करोड़ राशि और कुल विद्युत आपूर्ति आंचल रांची में 37099 6 लाभूकों के बीच 300. 23 करोड़ राशि माफ किया गया है। उक्त जानकारी विद्युत अधीक्षण अभियंता विद्युत आपूर्ति अंचल रांची डी एन साहू द्वारा विज्ञप्ति जारी कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *