October 16, 2024

रांची : झारखण्ड के महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार से राजभवन में चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष रमेश सिंह एवं सदस्यों ने शिष्टाचार मुलाकात किया और पूजा आयोजन में आने के लिए आंमत्रित किया। इस अवसर पर राज्यपाल को प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने अवगत कराया की हर वर्ष भारतीय इस वर्ष में रांची के चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति भव्य रूप से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है।
मौके पर पूजा समिति के सदस्यों ने राज्यपाल को मां दुर्गा की प्रतिमा एवं चुनरी भेंट कर सम्मानित किया तथा उन्हें सपरिवार पूजा पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन करने हेतु सादर आमंत्रित किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों को अपनी ओर से शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर भाजपा झारखण्ड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष रमेश सिंह , ज.द.यु के प्रदेश महासचिव एवं छपरा के पूर्व विधायक रणधीर सिंह, नि वर्त्तमान पार्षद अशोक गुप्ता, नि वर्त्तमान पार्षद दिलीप गुप्ता एवं अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *