September 27, 2024

गढ़वा: मईयां सम्मान यात्रा के दौरान गढ़वा पहुंची गांडेय विधायक कल्पना सोरेन, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने मंगलवार को गढ़वा में रोड शो किया। इस दौरान रंका मोड़ स्थित संकट मोचन मंदिर में बजरंगबली का आशीर्वाद लेते हुए मां गढ़देवी मंदिर में पूजा अर्चना की। रोड शो में गढ़वा वासियों की जन सैलाब उमड़ पड़ी। जगह-जगह पर विभिन्न संगठनों के लोगों ने भव्य स्वागत किया। साथ पूरे रास्ते में फूलों की वर्षा की गई।
इससे पूर्व सभी मंत्रियों ने टाउन हॉल स्थित नीलांबर पीतांबर की प्रतिमा, चिनियां मोड़ स्थित वीर बाबा चौहरमल, महारानी अहिल्याबाई होलकर, भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर, बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर, रंका मोड़ स्थित इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। रंका मोड़ से खुली जीप में मेन रोड से रोड शो करते हुए सभी मां गढ़देवी मंदिर पहुंचे। वहां पूजा अर्चना करने के बाद मंझिआव मोड़ पर अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने स्वागत किया। तत्पश्चात एक्सीलेंस ऑफ स्कूल रामासाहू के स्टेडियम में आयोजित मुख्यमंत्री मईयां सम्मान यात्रा कार्यक्रम में सभी शामिल हुए। रास्ते में कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी, नाई समाज, खेल संघ, पाल समाज, पासवान समाज, झामुमो महिला मोर्चा आदि संगठनों के लोगों ने भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिप अध्यक्ष शांति देवी, निवर्तमान नप अध्यक्ष पिंकी केशरी, अनिता दत्त, अराधना सिंह, झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष नितेश सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा चौबे, अनिता दत्त, राकेश पाल, चंदा देवी, गुप्तेश्वर ठाकुर, दशरथ ठाकुर, संजय ठाकुर, विजय ठाकुर, मनोज ठाकुर, घनश्याम ठाकुर, कंचन साहू, जितेंद्र सिंहा, संतोष केशरी, आशीष अग्रवाल, राजू ठाकुर, चंदन पासवान, नवीन तिवारी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *