रांची। फर्स्ट ओपन इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में झारखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करतें हुए चार पदक जीतकर राज्य का मान बढ़ाया है।प्रतियोगिता में आफताब अंसारी ने रजत पदक, फिजा परवीन, पूर्णिमा उरांव व सिवनी कुमारी ने कांस्य पदक हासिल किये lसभी विजेता खिलाड़ी पिठोरिया थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं l चैंपियनशिप से लौटने पर पिठोरिया थाना परिसर में आयोजित समारोह में थाना प्रभारी सतीश पांडेय एवं अन्य पुलिस कर्मियों द्वारा खिलाड़ियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *