
रांची। नामकुम थाना क्षेत्र अंतर्गत पप्पू होटल के नजदीक अराफात अपार्टमेंट के स्थित एक दुकान के पास बीते 10 जून 2016 की रात करीब 8.20 के आस पास अज्ञात युवकों द्वारा किसी विवाद को लेकर शमशेर आलम को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था। इस मामले में वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन के निर्देश पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए अभियुक्तों में मो टीपू सद्दाम और मो इरशाद बौना
शामिल है। वहीं खालिद फरार है । पकड़े गए दोनों अभियुक्तों नामकुम थाना क्षेत्र के हैं। पकड़े गए दोनों अभियुक्तों को पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद विधिवत रूप से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस घटना में कुछ और अपराधी भी शामिल थे। बता दे की चिकित्सकों के अनुसार घायल शमशेर की हालत में कुछ सुधार आ रहा है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz


