रांची। लंबे समय से फरार चल रहे दो अभियुक्तों को ग्रामीण पुलिस अधीक्षक गौरव गोस्वामी ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि अधिवक्ता पर जानलेवा हमला करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में मुख्यालय 2 पुलिस उपाधीक्षक अजय आर्यन के संयुक्त प्रयास से सफलता मिली है। आगे जानकारी देते हुए कहा कि मामला 01.10.24 को बब्बन प्रसाद अधिवक्ता तथा माननीय उच्च न्यायालय झारखण्ड रॉची के द्वारा एक लिखित प्रतिवेदन रातु थाना में समर्पित कर उल्लेख किया गया था कि जब ये माननीय उच्च न्यायालय झारखण्ड से मोटरसाईकिल से अपने घर जा रहे थे इसी क्रम में दो मोटरसाईकिल सवार के द्वारा इनके उपर पिछे से गोली चलाया गया जिससे ये घायल हो गये। इस संबंध में उक्त कांड दर्ज किया गया था।
कांड के उद्भेदन एवं संलिप्त अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची राकेश रंजन के द्वारा हाल में इस कांड की समीक्षा बैठक कर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राँची को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया प्राप्त हुआ तो मैंने अजय आर्यन, पुलिस उपाधीक्षक मु० द्वितीय के निर्देशन में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल द्वारा कांड अनुसंधान के क्रम में तकनिकी साक्ष्य के आधार पर इस घटना के शूटर गुलशन कुमार विश्वकर्मा तथा अनुज कुमार महतो को गिरफ्तार किया गया। पुछ-ताछ के क्रम में दोनों के द्वारा अपना-अपना अपराध स्वीकार किया। शूटर गुलशन कुमार विश्वकर्मा के द्वारा बताया गया की अनुज कुमार महतो (वादी बब्बन प्रसाद अधिवक्ता के चचेरा भाई) से इनके पैतृक गाँव (पलामु जिला) में पुस्तैनी जमीन विवाद था जिसको लेकर इन्हें अनुज कुमार महतो के द्वारा पैसा देकर मारने हेतु सुपारी दी गई थी, तत्पश्चात उक्त घटना को अंजाम दिया गया था। आगे बताये की इस घटना में प्रयोग किया गया पिस्टल तथा मोटर साईकिल घटना के दो महीने बाद चैनपुर थाना कांड सं0-246/24, दिनांक-01.12.24 को कुख्यात अपराधकर्मी सुजीत सिन्हा के गैंग के लोग के साथ रंगदारी एवं आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत जप्त किया गया है।

छापामारी में शामिल पुलिस पदाधिकारीः अजय आर्यण, पुलिस उपाधीक्षक (मु०) द्वितीय, आदिकान्त महतो, पु०नि० सह थाना प्रभारी, रातु थाना,अनुरंजन कुमार, पु०अ०नि० रातु थाना,महेश प्रसाद कुशवाहा, पु०अ०नि० रातु थाना, सुनिल कुमार सिह, स०अ०नि० रातु थाना, रातु थाना सशस्त्र बल ।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *