रांची। 1 जून से लापता दो जुड़वा भाई करण अर्जुन को तपस्विनी एक्सप्रेस से ओडिशा के पूरी रेलवे स्टेशन में उतारते हुए देखे जाने की सूचना है। हालांकि इस पर पुलिस ने अभी तक अपने तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन पुलिस सूत्रों के अनुसार यह माना जा रहा है कि दोनों बच्चे पुरी रेलवे स्टेशन में देखे गए हैं जिसकी पहचान की जा रही है।
बीते एक जून 2026 से धुर्वा थाना क्षेत्र से दो जुड़वां भाइयों के लापता बच्चों की तलाश रांची पुलिस ने तेज कर दी गई है। सुराग देने वाले व्यक्ति को 50,000 रुपये का नगद इनाम देने की घोषणा की है। दोनों बच्चे धुर्वा थाना अंतर्गत शालीमार बाजार के रहने वाले विकास शर्मा के दो 12 वर्षीय जुड़वां बेटे, करण शर्मा और अर्जुन शर्मा लापता है और धुर्वा थाने में कांड संख्या 118/26 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार दोनों बच्चे 3 जून 2026 को हटिया स्टेशन के बाहर देखा गया था। लापता होने के वक्त उन्होंने नीले रंग की हाफ गोल गले की टी-शर्ट, नीली जींस पैंट और पैरों में फैंसी चप्पल पहने हुए है । रांची पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को भी इन बच्चों के बारे में कोई जानकारी मिले, तो वे तुरंत पुलिस से संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *